सपने में गाय को देखना- जानें क्या होता है इसका मतलब

0
1026
सपने में गाय देखना
सपने में गाय देखना

सपने में गाय देखना- आज जानेंगे कि सपने में गाय देखने का क्या मतलब होता है? सपने में हम लोग कई प्रकार के पशुओं और जानवरों को देखते हैं। सपने में जो भी चीजें हम लोग देखते हैं, उसका एक खास संकेत होता है। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में देखे गए हर चीज का अपना एक मतलब होता है और सभी सपनों का फल हमें किसी न किसी रूप में अवश्य मिलता है। हालांकि स्वप्न शास्त्र में यह भी कहा गया है कि सभी सपने सच नहीं होते हैं। लेकिन सुबह 3:00 बजे से लेकर सूर्योदय तक देखे गए सपने सच होते हैं।

भारत में कई प्रकार के गाय पाए जाते हैं। सफेद गाय, काली गाय इत्यादि। इसके अलावा गाय की कई नस्लें भी भारत में पाई जाती है। भारत में गाय को मुख्य रूप से दूध के लिए पाला जाता है। इसके अलावा गाय से हमें गोबर और गोमूत्र भी प्राप्त होता है। गाय के गोबर और गोमूत्र का उपयोग चिकित्सा में भी किया जाता है। कई बीमारियों के इलाज में यह फायदेमंद होता है।

सपने में गाय देखना

शास्त्रों के अनुसार, सपने में गाय को देखना अति पवित्र माना जाता है। गाय को हिंदुओं में पूज्य माना गया है। गाय की सेवा करना पुण्य कार्य माना जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार, कामधेनु गाय को सबसे उत्तम माना गया है। कामधेनु गाय की उत्पत्ति समुद्र मंथन के समय हुई थी। समुद्र मंथन के समय अमृत कलश के साथ-साथ 14 रन भी प्राप्त हुए थे। उन 14 रत्नों में कामधेनु गाय भी एक थी। शास्त्रों में गाय को सबसे पवित्र माना गया है।

सपने में गाय देखना अति शुभ माना जाता है। ऐसे सपने आने का संकेत है कि आपके जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि होने वाली है। यदि सपने में आपको सफेद गाय देखती है तो इसका मतलब है कि आप सफेद रंग से जुड़ी हुई वस्तुओं का व्यापार करें। सफेद वस्तुओं से संबंधित व्यापार आपके लिए लाभकारी होगा और इसमें आपको काफी लाभ भी होगा।

सपने में सफेद गाय देखना

यदि आपको सपने में सफेद गाय दिखती है तो इसका मतलब है कि आपको नौकरी व्यापार इत्यादि में लाभ होगा। अगर आपका खुद का धंधा या व्यापार है उसमें आपको बहुत ही फायदा होने वाला है। यदि आप कोई नया काम शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो यह समय आपके लिए शुभ है। आपको नए काम में सफलता जरूर मिलेगी और नए काम से आपको लाभ भी प्राप्त होगा।

सपने में गाय का दूध निकालते देखना

सपने में गाय देखने का अलावा सपने में गाय का दूध निकालते हुए भी खुद को देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपकी कोई ऐसी इच्छा है, कोई ऐसा सपना है आपका जो पूरा नहीं हो रहा है। यह सपना यह संकेत करता है कि आप जो भी इच्छा अपने मन में रखे हुए हैं उसके पूरे होने का वक्त आ गया है। सपने में गाय का दूध निकालते हुए खुद को देखना भी एक सुखद सपना होता है और इस सपने को शुभ माना जाता है।

सपने में काली गाय देखना

सपने में यदि आपको काली गाय दिखती है तो इसका अर्थ है कि आपकी आर्थिक स्थितियों में सुधार होने वाला है। आपको अपने काम में काफी सफलता भी मिलेगी। आपको जीवन में अच्छे विचार आएंगे। उन विचारों के अनुरूप यदि आप काम करते हैं तो आपको जीवन में सफलता अवश्य मिलेगी।

सपने में गाय और बछड़े को साथ में देखना

यदि आप सपने में गाय को और बछड़े को साथ में देखते हैं तो इसका मतलब है कि आपको व्यापार-धंधे में बहुत फायदा होगा। इस वजह से आपके जीवन में धन की कमी कभी नहीं होगी।

सपने में गाय को जाते हुए देखना

यदि आप सपने में गाय को जाते हुए देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं होता है। ऐसी सपने आने का मतलब है कि आपके जीवन में धन हानि की स्थितियों का आपको सामना करना पड़ सकता है। सपने में गाय की पीठ देखना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे सपने अगर आपको आए हैं तो आप सतर्क हो जाएं और इन स्थितियों से बचने के लिए कुछ उपाय जरूर करें।

सपने में कपिला गाय

यदि आप सपने में कपिला गाय देखते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके व्यापार में काफी उन्नति होगी। यदि आप पीले रंग का व्यापार या पीले रंग से संबंधित कोई काम करते हैं तो सपने में कपिला गाय देखना इस बात का संकेत होता है कि व्यापार में निवेश किया गया पैसा आपको बहुत धन लाभ देने वाला है। यह सपना व्यापार में बढ़ोतरी और अपार धन आगमन का संकेत होता है। कपिला गाय को बहुत ही शुभ माना जाता है और सपने में कपिला गाय देखना अत्यंत ही शुभ होता है।

सपने में गाय का बछड़ा देखना

सपने में गाय को देखने के साथ साथ हमें गाय का बछड़ा भी दिखता है। सपने में गाय का बछड़ा देखना भी शुभ माना जाता है सपने में यदि आपको गाय का बछड़ा दिखाएं तो इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको काफी लाभ होने वाला है और धन से जुड़ी हुई समस्याएं हल होने वाली है यदि सावन के महीने में सपने में गाय का बछड़ा दिखे तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है।

सपने में गाय का आपको मारना

यदि सपने में कोई गाय आप को मारने के लिए दौड़ती है और आप किसी तरह से बच जाते हैं तो इसका एक खास संकेत होता है। ऐसे सपने आने का मतलब है कि आने वाले समय में आप पर बहुत बड़ा खतरा होने वाला है, लेकिन आप उस खतरे से बच निकलेंगे। यदि आपको सपने में बहुत सारे गाय आपस में लड़ती हुई दिखाई देती है तो इसका अर्थ है कि आने वाले समय में आपके घर में बहुत बड़ी लड़ाई होने वाली है। इस कारण आपको बहुत बड़ी शारीरिक क्षति हो सकती है। इसके चलते आपको अस्पताल में भी भर्ती होना पड़ सकता है।

सपने में गर्भवती गाय दिखाई देना

यदि आपको सपने में गर्भवती गाय दिखती है तो इसका मतलब है कि आपका कोई बिछड़ा हुआ साथी आपसे मिल सकता है। यह साथियों वैसा होगा जिसके साथ आपका बहुत लगाव होगा। सपने में गर्भवती गाय यदि किसी विवाहित स्त्री को आती है तो इसका मतलब होता है कि आने वाले समय में उस स्त्री को अपने पति से बहुत ज्यादा प्यार मिलने वाला है। यदि यह सपना किसी कुंवारी कन्या को आती है तो इसका मतलब होगी उस कन्या को आने वाले समय में उनकी मनपसंद जीवनसाथी मिलने वाला है।