घर में बिल्ली पालना शुभ होता है या अशुभ, क्या पड़ता है प्रभाव

0
8872
घर में बिल्ली पालना
घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ

कई लोग ऐसे होते हैं जो अपने घरों में बिल्ली पालते हैं। घर में बिल्ली पालना शुभ होता है या अशुभ? इसको लेकर कई प्रकार की मान्यताएं प्रचलित है। घर में बिल्ली पालने का हमारे ऊपर प्रभाव जरूर पड़ता है, ऐसा कहा जाता है। लोग बिना सोचे-समझे घर में बिल्ली पाल लेते हैं। लेकिन इस बात से अनजान रहते हैं कि घर में बिल्ली पालना शुभ है या अशुभ। आज जानेंगे कि घर में बिल्ली पालना शुभ होता है या अशुभ। क्या हमें घर में बिल्ली पालना चाहिए या नहीं?

घर में बिल्ली पालना शुभ या अशुभ

घर में बिल्ली पालना अशुभ होता है। घर में बिल्ली होने से घर के सदस्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि जिस घर में बिल्ली पाली जाती है या फिर घर में बिल्ली बार-बार आ रही है तो यह एक अशुभ संकेत है। जहां पर बिल्ली का वास होता है, वहां पर नकारात्मक शक्तियां मौजूद होती है या आती है।

जिस घर में बिल्ली पाला जाता है, उस घर के सदस्य बार-बार बीमारी की चपेट में आने लगते हैं। बिल्ली के द्वारा त्याग किया गया मल-मूत्र हमारे लिए काफी संकटों को ला सकता है। हालांकि आजकल लोग शहरों में शौक से बिल्ली पालते हैं, इसलिए यदि आप बिल्ली पालने के बारे में सोच रहे हैं तो सोच-समझकर बिल्ली पालें।

जिस प्रकार घर में बिल्ली पालना अशुभ होता है, वैसे ही क्या बिल्ली का बच्चे को आपके घर में जन्म देना अशुभ होता है? बता दें कि घर में बिल्ली का बच्चे को जन्म देना शुभ होता है। यदि आपके घर में बिल्ली ने बच्चा दिया है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके घर में जो भी संकट है, उसका अब निवारण होने वाला है। पढ़ें- सपने में पैसा देखने का क्या मतलब होता है, जाने शुभ अशुभ फल

बिल्ली के शुभ संकेत

बिल्ली के अशुभ संकेत के साथ-साथ बिल्ली के कुछ शुभ संकेत भी होते हैं। यदि आपने बिल्ली को उसके बच्चे के साथ देखा है तो यह शुभ संकेत है। ऐसा माना जाता है कि आप किसी पुराने मित्र या रिश्तेदार से मुलाकात कर सकते हैं। आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है।

दिवाली की रात यदि आपके घर में बिल्ली आ जाए तो यह एक शुभ संकेत माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे आपके जीवन में और घर में धन प्राप्ति के योग बनते हैं। यदि बिल्ली बाएं तरफ से रास्ता काटते हुए दाएं तरफ जाए तो यह एक शुभ संकेत होता है।

बिल्ली की जेर को कपड़े में बांधकर अपनी बाजू पर बांधने से नजरदोष से संबंधित समस्याओं में बचाव होता है। यदि किसी की कुंडली में अशुभ राहु है और उसकी वजह से परेशानी आ रही है तो राहु के अशुभ प्रभाव को खत्म करने के लिए बिल्ली पालने चाहिए। घर में बिल्ली पालने से राहु का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। बिल्ली को राहु की सवारी भी मानी जाती है।