Sapne Me Saap Dekhna : सपने में सांप देखने का मतलब और अच्छे-बुरे संकेत

यदि आप बाहर जा रहे हैं किसी काम से और उसी समय कोई सांप आपके दाहिने हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह बहुत ही शुभ होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वह निश्चित ही पूरा होगा।

0
1305
Sapne me Saap Dekhna
सपने में सांप देखने का मतलब

Sapne me Saap Dekhna: सपने में सांप देखना अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी हो सकता है। सपने में अक्सर हम कई जानवरों को देखते हैं। सपने में इन जानवरों को देखने का अलग-अलग मतलब होता है। सपने में सांप देखने का भी कुछ खास मतलब होता है। सपने में सांप दिखाई देना भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत हो सकता है या फिर जीवन में किसी प्रकार की घटनाओं का संकेत हो सकता है। आइए जानते हैं इन सपनों का मतलब

सपने में सांप दिखने का रहस्य – Sapne me Saap Dekhna

1. सपने में यदि खुदाई करते हुए सांप निकलता हुआ दिखे तो यह एक शुभ संकेत होता है। इसका मतलब होता है कि आपको जीवन में धन की प्राप्ति होने वाली है।

2. यदि आपको बार-बार सांप दिखाई दे रहा है तो यह अशुभ संकेत होता है। बार-बार सांप दिखाई देने का अर्थ होता है कि आपसे आपके पितृ नाराज हैं और आपकी कुंडली में पितृदोष है।

3. यदि सपने में सांप (Sapne me Saap Dekhna) अचानक बिल में जाते हुए दिखाई दे तो यह सपना भी शुभ होता है। इस सपने का अर्थ होता है क्या आपको अचानक धन प्राप्ति होगा। लेकिन यदि इसके उलट बिल से बाहर निकलता हुआ सांप दिखाई दे तो धनहानि का संकेत होता है।

यह भी पढ़ें- सपने में पानी देखना क्या सच में देता है सफलता का संकेत? जानें मतलब

यह भी पढ़ें- Women in Dream: सपने में स्त्री को विभिन्न रूपों में देखने का क्या मतलब होता है

यह भी पढ़ें- सपने में देवी मां को देखने का क्या अर्थ होता है? जानें शुभ होता है या अशुभ

4. यदि सपने में सांप आपको कहीं जाता हुआ दिखाई दे या फिर आपको देखकर छुप जाए तो यह संकेत होता है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। इसका अर्थ होता है कि पितृदेव आपकी रक्षा कर रहे हैं।

5. रात में सोते समय यदि आपको सुनहरा या चमकीला सांप नजर आता है तो यह सपना भी सुखद होता है। ऐसे सपने का मतलब होता है कि आपकी किस्मत खुलने वाली है। आपको जीवन में पूर्वजों का आशीर्वाद मिलेगा।

6. सपने में सांप (Sapne me Saap Dekhna) द्वारा दांत दिखाना या फिर काटने की पोजीशन बनाकर दांत दिखाना इस बात का संकेत होता है कि आपको कोई धोखा दे सकता है। कोई है जो आपको नुकसान पहुंचाना चाहता है और वह नुकसान पहुंचा भी सकता है।

7. सपने में यदि आप सांप और नेवले की लड़ाई देखते हैं तो इसका मतलब होता है कि आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं। आपको कोर्ट कचहरी का सामना करना पड़ सकता है और चक्कर लगाना पड़ सकता है।

8. सपने में यदि सांप आपका पीछा कर रहा है और आप घबराकर भाग रहे हैं तो इसका मतलब होता है कि आप भविष्य के प्रति डरे हुए हैं। आपके अंदर कोई चिंता है जिसको लेकर आपके अंदर डर है। आप किसी सच को स्वीकार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं और आपको किसी राज के खुल जाने का डर है। ऐसा सपना अशुभ माना जाता है।

9. सपने में यदि सांप आपको डस ले तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको जल्दी ही कोई गंभीर रोग होने वाला है या फिर आप पर कोई संकट आने वाला है। ऐसे में आपको सतर्क हो जाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- सपने में जलता घर दिखे तो घबराएं नहीं, ऐसा सपना होता है शुभ

यह भी पढ़ें- सपने में यदि दिख जाए यह 10 चीज तो हो जाएं खुश, मिलने वाला है अपार धन

यह भी पढ़ें- सपने में किताब देखना- होता है शुभ संकेत लेकिन जानें जरूरी बात

10. यदि किसी को सपने में सांप दिखाई देता है इसे अपशकुन माना जाता है। यदि आपको सपने में सांप (Sapne me Saap Dekhna) दिखाई देता है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आप निकट भविष्य में किसी परेशानी से या फिर समस्या से घिरने वाले हैं।

11. सपने में नाग-नागिन को देखना शुभ माना जाता है। लेकिन यदि नाग-नागिन का जोड़ा प्रेम करते हुए दिखाई दे तो यह अशुभ होता है। ऐसे सपने आने का अर्थ है कि आपको जीवन में बहुत बड़ी हानि देखनी पड़ सकती है। यदि साक्षात नाग-नागिन प्रणय करते हुए दिख जाए तो वहां से हट जाना चाहिए।

12. यदि आप किसी आवश्यक कार्य के लिए घर से निकल रहे हैं और बाएं हाथ की ओर से कोई सांप आपका रास्ता काट दे तो सावधान रहने की आवश्यकता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आप जिस कार्य के लिए बाहर जा रहे हैं वह पूरा नहीं हो सकता है। ऐसे में वापस आकर भगवान शिव से प्रार्थना करें और तब घर से बाहर जाएं।

13. यदि किसी धनवान व्यक्ति को सपने में पेड़ पर से सांप उतरते हुए दिखे तो यह संकेत होता है कि उस व्यक्ति को बहुत बड़ा धन हानि होने वाला है। ऐसे सपने आने पर सतर्क रहना चाहिए और अपनी आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखना चाहिए।

14. सपने में सफेद सांप देखना (Sapne me Saap Dekhna) अत्यंत शुभ होता है। यह संकेत होता है कि आपको जीवन में धन की प्राप्ति होने वाली है। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी और परिवार में मेलजोल बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- सपने में शिवलिंग देखना- क्या मिलेगी आपको मुक्ति, जानें संकेत

यह भी पढ़ें- सपने में शंख देखना-होते हैं कई दुर्लभ संकेत, जानें

यह भी पढ़ें- सपने में मछली देखना शुभ होता है या अशुभ, जानें गूढ़ रहस्य

15. सपने में मरा हुआ सांप देखना अच्छी बात नहीं होती है। यदि आपको सपने में मरा हुआ सांप दिखाई दिया है कि भविष्य में किसी अशुभ घटना के होने का संकेत हो सकता है। इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल या कच्चा दूध अर्पित करें। पांच सोमवार तक ऐसा करें।

16. यदि आप बाहर जा रहे हैं किसी काम से और उसी समय कोई सांप आपके दाहिने हाथ की ओर से रास्ता काट दे तो यह बहुत ही शुभ होता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आप जिस काम के लिए जा रहे हैं वह निश्चित ही पूरा होगा।

17. यदि कोई निर्धन व्यक्ति सपने में सांप (Sapne me Saap Dekhna) को पेड़ से उतरते हुए देखता है तो यह उसके लिए शुभ संकेत होता है। निर्धन व्यक्ति को धन प्राप्ति के योग बनने का संकेत होता है ऐसा सपना।

18. यदि शिवलिंग पर सांप लिपटा हुआ दिखाई दे तो यह संकेत भी शुभ होता है। इसका अर्थ होता है कि भगवान शिव का आशीर्वाद आपके ऊपर है और आने वाले समय में आप जिस कार्य को पूरा करने के लिए लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं, वह शीघ्र ही पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- सपने में नदी देखना, जानें क्या होता है सपने में नदी देखने का मतलब

यह भी पढ़ें- सपने में छिपकली देखना होता है बहुत ही अशुभ, जानें कब होता है शुभ

यह भी पढ़ें- सपने में भगवान देखना- जानें मतलब और चमत्कारिक संकेत

19. यदि सांप को पेड़ पर चढ़ते हुए देखते हैं तो यह शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ होता है कि आपके जीवन में जल्द ही कोई शुभ घटना घटने वाली है। आपको धन प्राप्ति हो सकता है या फिर आपका कोई रुका हुआ धन वापस मिल सकता है।

20. सपने में यदि आप किसी मंदिर में सांप को देखते हैं या फिर जागृत अवस्था में भी किसी मंदिर में सांप दिखाई दे तो यह सपना भी शुभ होता है। मंदिर में सांप का दिखाई देना (Sapne me Saap Dekhna) इस बात का संकेत होता है कि आपकी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी होने वाली है।