रात में नाखून काटना क्यों होता है अशुभ? जानिए सही टाइम

0
323
रात में नाखून काटना
रात में नाखून काटना

रात में नाखून काटना बहुत ही अशुभ माना जाता है। पौराणिक शास्त्रों में इसको लेकर कोई उचित कारण नहीं मिलता है, लेकिन ऐसी मान्यता है कि शाम के समय देवी लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। माँ लक्ष्मी घर में सुख-समृद्धि और धन-संपदा प्रदान करने के लिए और गृहस्वामी को आशीर्वाद देने के लिए रात में घर पर रहती हैं।

शास्त्रों में सलाह दी गई है कि रात में नाखून और बाल नहीं काटना चाहिए। रात में घर का कचरा भी नहीं फेंकना चाहिए। साथ ही अगर आपको किसी को पैसा देना हो तो रात में पैसा भी नहीं देना चाहिए। हालांकि शाम में यदि बाजार जाते हैं तो खरीददारी कर सकते हैं। रात में पैसे देने या रात में नाखून काटने से देवी लक्ष्मी का अनादर होता है और माँ लक्ष्मी उस घर को छोड़कर चली जाती हैं।

रात में नाखून नहीं काटने की एक वजह यह भी बताई जाती है कि रात में रोशनी की कमी होती है। साफ रोशनी नहीं होने और अंधेरे में नाखून काटने से कई बार में हमारी कोमल उंगलियों में जख्म भी हो सकते हैं। इसलिए रात में नाखून काटना कष्ट पहुंचा सकता है। पढ़ें- दीपक जलाने के नियम का पालन करने से घर में वास्तु दोष होता है दूर

पहले के समय में हमारे पूर्वजों के पास रोशनी की व्यवस्था नहीं थी। ऐसी स्थिति में वे लोग रात में नाखून नहीं काटते थे। शास्त्रों में भी इस बात पर जोर दिया गया है कि रात में नाखून काटना जीवन में दुर्भाग्य ला सकता है। माता लक्ष्मी के नाराज होने से जीवन में कई परेशानियाँ आ सकती है और कष्ट झेलने पड़ सकते हैं।

रात में नाखून काटने से मना करने का एक अन्य कारण यह भी है कि नाखून उंगलियों पर लगी एक मजबूत परत होती है। यह हमारी उंगलियों की कोमल त्वचा को बचाकर रखती है। लेकिन यदि आप रात में नाखून काटते हैं तो ऐसी संभावना रहती है कि उंगली के कोमल हिस्से कट ना जाए। ऐसे में इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि अंधेरे में हमारी उंगलियों को किसी भी प्रकार से कोई नुकसान ना पहुंचे।

रात में नाखून ना काटने का एक अन्य कारण भी है। जब आप अंधेरे में नाखून काटते या काटने की कोशिश करते हैं तो ऐसी स्थिति में कई बार नाखून झटककर किसी खाने की वस्तु में गिर सकता है। कई बार यह आपकी आंखों में भी जा सकता है। ऐसा होने पर खाने के माध्यम से या आपकी आंखों को नुकसान हो सकता है। ऐसी स्थिति में कई बार व्यक्ति बहुत बीमार भी हो सकता है। इसलिए रात में नाखून नहीं काटना चाहिए।