शनिवार को लोहा खरीदना होता है बहुत ही अशुभ, जानें कब होता है शुभ

0
1652
शनिवार को लोहा खरीदना
शनिवार को लोहा खरीदना होता है अशुभ

Shanivar ko Loha Kharidna: शनिवार को लोहा खरीदना बहुत ही अशुभ होता है। शनिवार भगवान शनिदेव के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। शनिवार को भगवान शनि का दिन भी कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र में ऐसी मान्यता है कि अगर आपसे भगवान शनिदेव प्रसन्न हैं तो आपको सुख और समृद्धि जरूर मिलेगी। लेकिन यदि शनिदेव आपसे प्रसन्न नहीं हैं तो आपको कष्ट भोगना पड़ सकता है।

शनिवार के दिन कई वस्तुओं को खरीदने के लिए मना किया जाता है। लोगों के मन में यह सवाल भी होता है कि क्या शनिवार के दिन लोहा खरीदना शुभ होता है या नहीं? क्या शनिवार के दिन लोहा खरीदना चाहिए? क्या शनिवार के दिन लोहा दान करना चाहिए? आज हम जानेंगे इसी विषय में विस्तार से।

शनिवार के दिन लोहा क्यों नहीं खरीदना चाहिए?

शनिवार के दिन लोहा खरीदना अशुभ माना जाता है। इसके साथ-साथ लोहे की बनी वस्तुएं भी शनिवार के दिन नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन लोहा या फिर लोहे की बनी वस्तुएं खरीदने से घर में कलह और रिश्तों में कड़वाहट आती है। शनिदेव को काली वस्तुएं बहुत प्रिय हैं। काले कौवे को भोजन देने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इससे आपके जीवन में कष्ट कम होते हैं।

शनिवार के दिन लोहा दान करना होता है शुभ

शनिवार के दिन लोहा खरीदना या फिर लोहे की बनी वस्तुएं खरीदना भले ही अशुभ माना जाता हो लेकिन शनिवार के दिन लोहा दान करना शुभ माना जाता है। लोहे की बनी वस्तुएं दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। यदि आपका व्यापार घाटे में चल रहा है तो ऐसा करने से आपका व्यापार मुनाफे में चलने लगेगा। Vastu Tips in Hindi: घर के किस दिशा में क्या होना चाहिए?

शनिवार को इन वस्तुओं को खरीदने से बचना चाहिए

  1. शनिवार को काला जूता कभी भी नहीं खरीदना चाहिए। इससे आपके घर में गरीबी आती है और जीवन में असफलता हाथ लगती है।
  2. शनिवार के दिन झाड़ू भी नहीं खरीदना चाहिए। झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। शनिवार के दिन झाड़ू खरीदने से घर में गरीबी आती है और आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
  3. शनिवार के दिन कैंची भी नहीं खरीदनी चाहिए। ऐसा करने से घर में और दोस्तों के साथ वैमनस्य और वाद विवाद होता है।
  4. शनिवार के दिन सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से शनिदेव आपसे नाराज हो सकते हैं और अपनी कृपादृष्टि हटा लेते हैं।
  5. कभी भी शनिवार के दिन नमक नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार के दिन नमक को घर में लाने से घर में दरिद्रता आ जाती है।