सपने में पानी देखना क्या सच में देता है सफलता का संकेत? जानें मतलब

सपने में कुएं का पानी दिखता है तो यह सपना शुभ माना जाता है। ऐसे सपने देखने का मतलब है कि आपको अचानक ही धनलाभ हो सकता है। सपने में साफ पानी देखना एक शुभ संकेत होता है। ऐसे सपने कार्यों में सफलता और नौकरी, व्यापार में तरक्की का संकेत देता है।

0
1164
सपने में पानी देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पानी दिखना कई संकेतों की तरफ इशारा करता है। सपने में पानी देखना कई बार शुभ होता है तो कई बार यह समस्याओं के आगमन का भी संकेत होता है। सोते समय हमलोग कई प्रकार के सपने देखते हैं। कुछ सपने बहुत अच्छे होते हैं, जिन्हें देखकर मन को शांति मिलती है। कुछ सपने में डरावने होते हैं, जिन्हें देखकर मन विचलित हो जाता है। बुरे सपने देखने पर मन में कई प्रकार ख्याल आते हैं कि इस सपने का हमारे जीवन पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

सपने में हमलोग कुछ भी देख सकते हैं। रात में जो भी सपना दिखता है, उसका कोई न कोई खास मतलब होता है। अलग-अलग समय पर देखे गए सपनों का मतलब भी अलग-अलग होता है। यदि आपने कोई सपना सुबह 4 बजे के बाद देखा है तो इस सपने का फल आपको एक सप्ताह के भीतर देखने का मिल जाएगा। लेकिन यदि आपको कोई सपना रात में 12 से तीन के बीच देखा है तो उस सपने का फल आपको तीन से चार महीने में मिल सकता है।

सपने में कुएं का पानी देखना

यदि आपको सपने में कुएं का पानी दिखता है तो यह सपना शुभ माना जाता है। ऐसे सपने देखने का मतलब है कि आपको अचानक ही धनलाभ हो सकता है। सपने में साफ पानी दिखना एक शुभ संकेत होता है। ऐसे सपने कार्यों में सफलता और नौकरी, व्यापार में तरक्की का संकेत देता है। पढ़ें- सपने में देवी मां को देखने का क्या अर्थ होता है? जानें शुभ होता है या अशुभ

सपने में बारिश का पानी देखना

सपने में यदि आपको बारिश का पानी दिखता है तो यह भी एक शुभ सपना माना जाता है। सपने में वर्षा होते हुए दिखाई देना कार्यों में सफलता का संकेत देता है। यह संकेत होता है कि कहीं से आपको शुभ समाचार की प्राप्ति होने वाली है। पढ़ें- घर में सोफा की दिशा- इस दिशा में रखने से आती है सुख शांति, जानें शुभ दिशा

सपने में बाढ़ का पानी देखना

सपने का बाढ़ का पानी दिखाई देना अशुभ माना जाता है। बाढ़ जब भी आता है तो हमेशा विनाशकारी ही होता है। बाढ़ आने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है और बहुत बड़ी मात्रा में जन-धन की हानि होती है। स्वपन्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में बाढ़ का पानी दिखना इस बात का संकेत देता है कि आपको कोई अशुभ समाचार मिल सकता है। ऐसे सपने दिखने पर सावधान हो जाएं और कोई उपाय करें। सपने में गंदा पानी दिखाई देना शुभ नहीं माना जाता है। पढ़ें- दीपक जलाने के नियम का पालन करने से घर में वास्तु दोष होता है दूर

सपने में समुद्र का पानी देखना

समुद्र का पानी खारा होता है। इस पानी को आप नहीं पी सकते। यह इतना खारा होता है कि यदि गलती से पी लिया जाए तो कई प्रकार की समस्याएं हो सकती है। समुद्र का यह खारापन नमक की वजह से होता है। हमारे उपयोग का 70 फीसदी नमक समुद्र से ही प्राप्त होता है। सपने में यदि कोई व्यक्ति समुद्र का पानी देखता है तो यह सपना शुभ नहीं होता है। ऐसे सपने देखने का मतलब होता है कि आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण करने की आवश्यकता है। आपकी वाणी के कारण कोई वाद-विवाद हो सकता है। पढ़ें- दीपक जलाने के नियम का पालन करने से घर में वास्तु दोष होता है दूर

सपने में नदी का पानी देखना

यदि आप सपने में नदी का पानी देखते हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही आपकी इच्छाएं और सपने पूरे होने वाले हैं। सपने में नदी का पानी देखना जीवन में सफलता और नए अवसर आने का संकेत देता है। सपने में नदी दिखाई देना और नदी का पानी देखना शुभ सपना माना जाता है। पढ़ें- मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए, पूजा घर में कितनी फोटो रखनी चाहिए?