सपने में नदी देखना, जानें क्या होता है सपने में नदी देखने का मतलब

0
1670
सपने में नदी देखना
सपने में नदी देखना

सपने में नदी देखना- सपनों का अपना एक अलग महत्व होता है। सपने में हम कई बार कई चीजें देखते हैं। सपने मुख्यतः दो प्रकार के होते हैं। एक सपना हमें सकारात्मक चीजों के बारे में बताता है तो वहीं दूसरा सपना हमें नकारात्मक चीजों के बारे में बताता है। आज जानेंगे कि सपने में नदी देखना शुभ होता है या अशुभ। क्या होता है सपने में नदी देखने का मतलब?

सपने में नदी देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में नदी देखना शुभ होता है लेकिन यदि आपने अपने सपने में गंदा पानी देख लिया है तो ऐसे सपने का फल और शुभ होता है। सपने में नदी का पानी देखना इस बात का संकेत होता है कि जल्द ही आपके अधूरे सपने पूरे होने वाले हैं। आपकी सभी इच्छाएं पूरे होंगे। आपने जो भी अपने जीवन में सपना देखा था उसके पूरे होने का समय आ गया है।

सपने में नदी यदि आपको दिखाई दिया है तो यह इस बात का भी संकेत होता है कि आपको किसी प्रकार से धन लाभ हो सकता है या कहीं से आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है।

सपने में समुंद्र का पानी

सपने में नदी का पानी देखना तो शुभ होता है लेकिन सपने में समुद्र का पानी देखना अशुभ माना जाता है। यदि आपको सपने में समुद्र का पानी दिखाई दिया है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। आपकी वाणी कड़वी हो सकती है और इससे दूसरे लोग परेशान हो सकते हैं। आपके कड़वे वचन से लोग आपसे दूरियां बनाने लगेंगे।

सपने में बारिश का पानी देखना

यदि आपने सपने में बारिश का पानी देखा है तो इसका मतलब है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है। सपने में बारिश का पानी देखना मतलब जीवन में सफलता प्राप्त करने से होता है।

सपने में कुएं का पानी देखना

यदि आपको सपने में कुएं का पानी दिखाई दिया है तो इसका अर्थ है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार मिलने वाला है और आपको अचानक कहीं से धन लाभ की प्राप्ति होने वाली है। पढ़ें- सपने में गाय को देखना- जानें क्या होता है इसका मतलब

सपने में साफ पानी देखना

सपने में साफ पानी देखना शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि आपको अपने काम में सफलता मिलेगी। जल्दी भविष्य में आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। यह अवसर आपको नौकरी, व्यापार आदि में मिल सकता है। यदि आप पढ़ाई कर रहे हैं तो इस समय आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। यदि आप नौकरी कर रहे हैं तो आपको प्रमोशन मिल सकता है। आपकी सैलरी में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापार है तो आपको व्यापार में मुनाफा मिल सकता है।