सपने में देवी मां को देखने का क्या अर्थ होता है? जानें शुभ होता है या अशुभ

0
14796
सपने में देवी मां को देखना
सपने में देवी मां को देखना

Dream Interpretation: सपने में देवी देवता को देखना शुभ सपना माना जाता है। सपने में देवी मां को देखने का मतलब है कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सोते समय हम लोग जो भी सपना देखते हैं, उसका भविष्य में होने वाली घटनाओं से संबंध होता है। ऐसे सपने हमारे जीवन में होने वाले भविष्य के घटनाओं के बारे में पूर्व संकेत देते हैं। इसी तरह सपने में देवी मां को देखने का भी कुछ खास मतलब होता है। आइए जानते हैं उन सपनों के बारे में जो हमें रात में दिखाई देते हैं।

सपने में देवी मां को देखने का मतलब क्या होता है?

सपने में हमें देवी मां के अलग-अलग रूपों के दर्शन हो सकते हैं। मां भगवती के अनन्य रूप हैं। माता अपने अलग-अलग रूपों में भक्तों को मनोवांछित फल प्रदान करती हैं। माता के अलग-अलग रूपों को देखने का भी अलग अलग महत्व होता है। सपने में देवी मां माता पार्वती के रूप में, मां लक्ष्मी के रूप में, मां भगवती दुर्गा के रूप में, मां आदिशक्ति के रूप में और ऐसे ही अन्य रूपों में दिखाई देती हैं। देवी मां के सभी रूप शुभ माने जाते हैं। माता की किसी भी रूप को यदि आप सपने में देखते हैं तो यह आपके जीवन में होने वाले शुभ संकेतों को दर्शाता है।

सपने में मां दुर्गा को देखना- कई बार बहुत लोगों को सपने में बार-बार मां दुर्गा के दर्शन होते हैं। यदि मां भगवती दुर्गा सपने में लाल रंग के वस्त्रों में मुस्कुराती हुई दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ होता है कि आपकी जिंदगी में जल्दी कुछ अच्छा होने वाला है। आपको आपके कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने वाली है। यदि किसी अविवाहित लड़का या लड़की को मां भगवती इस रूप में दिखाई देती हैं तो इसका अर्थ होता है कि उनका विवाह जल्द ही हो जाएगा।

इसके साथ साथ जो दंपत्ति संतान प्राप्ति की कामना कर रहे हैं, यदि उन्हें मां भगवती के दर्शन होते हैं सपने में, तो इसका अर्थ होता है कि उनकी संतान प्राप्ति की इच्छा जल्द ही पूरी हो सकती है। लेकिन यदि मां दुर्गा को आप दुखी रूप में देखते हैं तो यह सपना शुभ नहीं माना जाता है। मां दुर्गा को काले या फिर सफेद रंग के वस्त्रों में देखना भी अशुभ माना जाता है।

सपने में मां लक्ष्मी को देखना- यदि आप सपने में मां लक्ष्मी को देखते हैं तो यह बहुत ही शुभ समाचार प्राप्त करने वाला सपना होता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में मां लक्ष्मी के दिखाई देने का अर्थ है कि आपके बिजनेस में आपको मुनाफा हो सकता है। यदि आप कहीं जॉब कर रहे हैं तो आपका प्रमोशन हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि सपने में मां लक्ष्मी के दिखने का मतलब है कि आपकी जिंदगी से कष्टों का निवारण होने वाला है और आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। आपका घर धन-धान्य से हमेशा भरा रहने वाला है।

सपने में मां पार्वती को देखना- यदि कोई जातक अपने सपने में मां पार्वती को देखता है तो इसका अर्थ है कि उनके जीवन में सफलता के द्वार खुलने वाले हैं। वह व्यक्ति जो भी कार्य करते हैं उन्हें उनको बहुत जल्दी सफलता मिलने वाली है। इसका अर्थ होता है कि जो भी काम अपने जीवन में कर रहे हैं या फिर करने वाले हैं, उसमें सफलता जरूर मिलेगी। इसी प्रकार सपने में देवी मां के अलग-अलग रूपों का अलग-अलग मतलब होता है। आज हमने जाना कि देवी मां के इन तीनों के दर्शन सपने में होने का क्या मतलब होता है।