शनिवार का दान : शनिवार को क्या दान करना चाहिए? यह सवाल कई लोगों के मन में अक्सर होता है। शनिवार का दिन भगवान शनिदेव का होता है। शनिदेव को न्याय का देवता माना जाता है। ऐसे में लोगों के मन में अक्सर यह सवाल आता है कि शनिवार के दिन क्या खरीदना चाहिए और यदि दान करना हो तो शनिवार के दिन क्या दान करना चाहिए?
भवगान शनिदेव जिस भी व्यक्ति पर प्रसन्न होते हैं, उस व्यक्ति का जीवन सफल हो जाता है। उसे अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। व्यक्ति को रंक से राजा बना देते हैं। लेकिन यदि शनिदेव किसी व्यक्ति से नाराज हो जाते हैं तो व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आती है और व्यक्ति का जीवन नर्क के समान बन जाता है।
इन चीजों के दान से शनिदेव होते हैं प्रसन्न
सात प्रकार के अनाज का दान
हर शनिवार को सात प्रकार के अनाज का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से शनि दोष का असर कम हो जाता है। दान करने वाले अनाज में काली उड़द, चना, बाजरा, ज्वार, मक्का, गेहूं और चावल को शामिल कर सकते हैं।
काले कपड़े और काले जूतों का दान
भगवान शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए व्यक्ति को शनिवार के दिन काले कपड़े या काले जूते का दान करना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार के दिन इन चीजों का दान करने से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मकता आती है और जीवन में सुख समृद्धि आती है। ऐसा करने से बीमारी ठीक होती है। शनिवार को शाम के वक्त किसी गरीब व्यक्ति को काले कपड़े और जूते दान करने से लाभ मिलता है।
- यह भी पढ़ें– सोमवार को क्या खरीदना चाहिए? इन चीजों को खरीदने से घर में आती है अशुभता
- यह भी पढ़ें– शनिवार के दिन इन 10 चीजों को ना लाएं अपने घर, वरना हो जाएंगे कंगाल
- यह भी पढ़ें– शनिवार को लोहा खरीदना होता है बहुत ही अशुभ, जानें कब होता है शुभ
लोहे का बर्तन का करें दान
भले ही शनिवार के दिन लोहे की वस्तुएं या फिर लोहा खरीदने से मना किया जाता है लेकिन इस दिन लोहा दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है। सनी की समस्या से राहत पाने के लिए किसी गरीब को लोहे की तवा, कड़ाही या लोहे की कोई भी वस्तु दान करने से दुर्घटना के योग टल जाते हैं।
काली उड़द दाल और काला तिल का दान
काले रंग की वस्तुएं शनिवार के दिन दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। काला रंग शनिदेव से संबंधित है और यह रंग शनिदेव को अतिप्रिय है। शनिवार के दिन काला उड़द दाल या काला तिल का दान करने से धन से जुड़ी हुई दिक्कतें खत्म होती है। व्यक्ति को कम से कम 5 शनिवार तक काला उड़द या काला तिल का दान करना चाहिए।
सरसों तेल का दान
शनिवार के दिन सरसों तेल का दान करना काफी अच्छा माना जाता है। यदि आपका कोई काम रुका हुआ है या फिर जीवन में सफलता नहीं मिल पा रही है तो शनिवार के दिन सरसों का तेल दान करने से जीवन में अच्छा होने लगेगा। शनिवार के दिन लोहे के बर्तन में सरसों का तेल लेकर उसमें ₹1 का सिक्का डाल दें। उसके बाद उस तेल में अपना चेहरा देखकर किसी गरीब को दान करते हैं या फिर पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। ऐसा करने से व्यापार में या जीवन में रुका हुआ जो भी काम है, उसमें प्रगति आने की संभावना बढ़ जाती है।
इस बात का भी रखें ध्यान
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किए जाने वाले उपायों में कुछ सावधानी रखनी चाहिए। शनिवार के दिन सड़क चलते किसी को भी शनिदेव के नाम पर किसी तरह का दान नहीं देना चाहिए। कई लोग सड़क चलते तेल और शनिदेव की मूर्ति लेकर भीख मांगते रहते हैं, लेकिन शनिदेव ऐसे कर्महीन लोगों को पसंद नहीं करते हैं। ऐसे में इन लोगों को दान करने से बचना चाहिए।
- यह भी पढ़ें– मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए, पूजा घर में कितनी फोटो रखनी चाहिए?
- यह भी पढ़ें– मंदिर में घी गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें दुष्प्रभाव से कैसे बचें
- यह भी पढ़ें– ऑफिस में मंदिर की दिशा किस तरफ होनी चाहिए, खुलते हैं तरक्की के मार्ग