बेडरूम की गलत दिशा आपके रिश्तों में डाल सकता है दरार, जानें सही दिशा

0
395
बेडरूम की दिशा
बेडरूम की दिशा क्या होनी चाहिए

बेडरूम की दिशा का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। बेडरूम को बहुत ही महत्वपूर्ण जगह माना जाता है। बेडरूम वजह होता है जहां हम दिन भर काम के बाद रात में आराम करते हैं। ऐसे में बेडरूम का सही दिशा और साफ-सफाई हमारे मनोविज्ञान पर गहरा असर डालता है। बेडरूम की गलत दिशा आपके रिश्तों को कई बार तार-तार कर देता है। घर में बेडरूम की सही दिशा रिश्तों में मिठास और जीवन में सुख शांति लेकर आती है। इसलिए घर में हमेशा अपने बेडरूम की दिशा को सही रखें।

घर में वास्तु शास्त्र का महत्व बहुत अधिक बताया गया है। यदि घर में कोई भी वस्तु वास्तु शास्त्र के हिसाब से नहीं है तो वह हमेशा नकारात्मक फल प्रदान करता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के प्रवेश द्वार से लेकर शयनकक्ष तक वास्तु का प्रभाव रहता है। इसलिए घर बनाते समय हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि घर की सभी दिशाएं और वस्तुएं वास्तु के अनुरूप हो। इससे घर में सुख समृद्धि आती है और बरकत बनी रहती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार आग्नेय कोण में बेडरूम होने से व्यक्ति के अंदर क्रोध बढ़ता है। इससे आपके वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। जो भी व्यक्ति इस दिशा में सोता है, उसे अग्नि तत्व से संबंधित रोग होने की संभावना होती है। जैसे कि हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और दिल से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं।

घर के दक्षिण पूर्व दिशा चुनाव भी शयन कक्ष के लिए नहीं करना चाहिए। यह भी पति पत्नी के बीच अनबन पैदा कर सकता है। यदि आपके पास कोई ऑप्शन नहीं है तो आप सोने के लिए घर के दक्षिण पश्चिम दिशा में इस तरह व्यवस्था करें कि सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा में हो। इससे जीवन में परेशानियां कम होंगी।

जीवन में दिशा का बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। घर में वस्तुओं के रखरखाव तथा घर के आंगन में पौधों की दिशा भी जीवन को प्रभावित करती है। जीवन में हमेशा सकारात्मक वातावरण बनाने के लिए घर में हरसिंगार का पौधा, तुलसी का पौधा और अन्य शुभ फल प्रदान करने वाले पौधे लगाने चाहिए। इससे घर के साथ-साथ जीवन में भी सकारात्मकता देखने को मिलती है।