सात घोड़ों की तस्वीर घर पर लगाने से क्या होता है, जानें किस दिशा में लगाना चाहिए

0
7994
सात घोड़ों की तस्वीर
सात घोड़ों की तस्वीर की दिशा

सात घोड़ों की तस्वीर कई लोग घर पर लगाते हैं। अपने घर को सजाने संवारने के लिए अक्सर हम लोग पेंटिंग अपने दीवारों पर लगाते हैं। घर और ऑफिस की दीवारों पर पेंटिंग से लगाने से दीवार देखने में सुंदर लगता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर पर लगी हुई पेंटिंग की एक खास दिशा होनी चाहिए। यदि आप सात घोड़ों की तस्वीर वाला पेंटिंग घर पर लगा रहे हैं तो इसका खास ख्याल रखें कि पेंटिंग किस दिशा में रखी हुई है।

सात घोड़ों की तस्वीर वाली पेंटिंग्स को कई लोग शौक के तौर पर लगाते हैं। कई लोग इस पेंटिंग को कुछ खास कारण से लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, 7 घोड़ों की तस्वीर वाली पेंटिंग घर पर लगाना काफी शुभ माना जाता है। इस पेंटिंग को घर की दीवारों पर लगाने से घर में हमेशा सकारात्मकता का माहौल बना रहता है और घर की नकारात्मकता दूर होती है।

यह पेंटिंग घर में लगाने से हमेशा धन-धान्य और परिवार में सुख शांति रहती है। हमें कि इस पेंटिंग को अपने घर में सही दिशा में लगाने से यह और अधिक सकारात्मक फल देता है। आइए जानते हैं कि 7 घरों की पेंटिंग वाली यह तस्वीर घर की किस दिशा में लगाना शुभ होता है। पढ़ें- सपने में शिवलिंग देखना- क्या मिलेगी आपको मुक्ति, जानें संकेत

7 घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगाएं

यदि आप घर में सात घोड़ों की तस्वीर वाली पेंटिंग लगाने की सोच रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इन घरों की लगाम बंधी हुई नहीं होनी चाहिए। इसके साथ साथ पेंटिंग को बाजार से लेने से पूर्व यह भी देख लें कि घोड़ा प्रसन्न मुद्रा में होना चाहिए। इसके साथ-साथ तस्वीर में सातों घोड़े साफ साफ दिखाई देना चाहिए और घोड़े भागते हुए दिख रहे हों।

सही दिशा का करें चुनाव

घर में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाने से पहले घर में सही दिशा का चुनाव कर लें। वास्तु शास्त्र के अनुसार दिशा का महत्व बहुत अधिक होता है। गलत दिशा में कोई चीज रखने या लगाने से घर में समस्याएं उत्पन्न होती है। इसलिए घर में कोई वस्तु रखने या कोई तस्वीर लगाने से पूर्व की दिशा का ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है।

सात घोड़ों की पेंटिंग को आप घर की पूर्व दिशा में लगा सकते हैं। पूर्व की दिशा शुभ मानी जाती है। यदि आप व्यापार करते हैं और अपने ऑफिस में सात घोड़ों की पेंटिंग लगाना चाहते हैं तो हमेशा इस बात का ध्यान रखें कि तस्वीर में घोड़े दौड़ते हुए दिख रहे हों। दौड़ते हुए घोड़े जीवन में प्रगति के संकेत देते हैं।

अपने ऑफिस में इस तस्वीर को लगाने से पहले यह देख लें कि तस्वीर में घोड़े अंदर की ओर आता हुआ दिखाई दे। ऑफिस में इसे दक्षिण दिशा की ओर लगाएं। हर कोई चाहता है कि उसके ऑफिस में सुख शांति रहे और जीवन में तरक्की बनी रहे। ऐसा माना जाता है कि सात घोड़ों की तस्वीर वाली पेंटिंग व्यक्ति के जीवन में तरक्की के मार्ग खोलने में मदद करते हैं।

घर में सात घोड़ों की तस्वीर बाली पेंटिंग लगाने से ऐसा माना जाता है कि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इस पेंटिंग को लगाने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता मिलती है। दीदी को अच्छी नौकरी मिलने के साथ साथ घर में सम्मान और परिवार में खुशी बनी रहती है। प्रीति के मान सम्मान में उत्तरोत्तर वृद्धि होती है।