Vastu Tips: घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से होती है माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा

0
494
मंदिर में मोर पंख
घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए?

Vastu Tips: घर में मौजूद वस्तुओं का घर के सदस्यों पर भी असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे घर के सदस्यों की आर्थिक स्थिति पर भी असर पड़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद वस्तुओं में ऊर्जा होती है। यह ऊर्जा किसी भी व्यक्ति पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरफ से प्रभाव डालता है। घर के मंदिर में मोर पंख का भी अपना महत्व होता है।

घर के मंदिर में मोर पंख इत्यादि को रखना उत्तम माना जाता है। यदि घर में किसी भी प्रकार का वास्तु दोष है तो कई बार ऐसा होता है कि आपके काम बनते-बनते बिगड़ जाते हैं। ऐसे में यदि आपके घर में मंदिर है तो उस मंदिर का विशेष महत्व हो जाता है। घर में मौजूद मंदिर घर के वास्तु दोष को दूर करने में मदद करता है। लेकिन इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए कि मंदिर में किन चीजों को रखने से धन का आगमन होता है और किन चीजों को रखने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

घर के मंदिर में क्या रखना चाहिए?

घर के मंदिर में मोर पंख- घर के मंदिर में मोर पंख रखना बहुत ही शुभ होता है। मोर पंख भगवान कृष्ण को बहुत ही प्रिय है इसलिए पूजा स्थल पर मोर पंख शुभ माना जाता है। घर के मंदिर में मोर पंख रखने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

घर के मंदिर में शंख- घर के मंदिर में शंख रखने से घर के सदस्यों को हमेशा शुभ फल की प्राप्ति होती है। घर में शंख बजाने से घर में हमेशा सकारात्मकता का वातावरण रहता है और घर में हमेशा सुख-शांति बनी रहती है।

मंदिर में गंगाजल- घर के मंदिर में गंगा जल रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। गंगाजल को हिंदू धर्म में बहुत ही पवित्र माना गया है और गंगाजल कभी भी खराब नहीं होती है। पूजा स्थल पर गंगाजल को अवश्य रखना चाहिए।

मंदिर में शालिग्राम- घर के मंदिर में शालिग्राम को रखना बहुत ही शुभदायक माना गया है। शालिग्राम भगवान विष्णु के ही रूप माने जाते हैं। घर के मंदिर में शालिग्राम को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में हमेशा सुख-शांति और बरकत बनी रहती है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips in Hindi: घर के किस दिशा में क्या होना चाहिए?