छिपकली का जमीन पर गिरना शुभ या अशुभ, जानें

0
19213
जमीन पर छिपकली गिरना
जमीन पर छिपकली गिरना, जानें संकेत

छिपकली अमूमन हर घर में पाया जाता है। जमीन पर छिपकली का गिरना कई शुभ और अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देता है। बहुत से लोग घर में छिपकली देखकर डर जाते हैं। लेकिन बता दें कि छिपकली से हमें कोई नुकसान नहीं होता है। छिपकली खुद एक शर्मीला जानवर है।

छिपकली का जमीन पर गिरना

छिपकली जब जमीन पर गिरती है तो इसके भी शुभ और अशुभ संकेत होते हैं। छिपकली को माँ लक्ष्मी का रूप माना जाता है। यदि आपके घर में छिपकली होती है तो यह शुभ माना जाता है। छिपकली कई बार हमारे शरीर पर भी गिर जाती है। इसका भी स्त्री और पुरुष के लिए अलग-अलग अर्थ होता है।

हिंदू शास्त्रों में छिपकली से जुड़े कई रहस्य बताए गए हैं। शकुन शास्त्र के अनुसार, छिपकली का किसी खास समय पर दिखना, जमीन पर गिरना, किसी व्यक्ति के शरीर पर गिरने का अलग-अलग मतलब होता है। छिपकली का जमीन पर गिरना शुभ भी हो सकता है और अशुभ भी। यह भविष्य में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं के बारे में संकेत देता है।

यह भी पढ़ें- भगवान हनुमान की पूजा मंगलवार के दिन करने से होते हैं जीवन के सारे कष्ट दूर

छिपकली का जमीन पर गिरना शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह भविष्य में व्यक्ति के घर में किसी अनहोनी होने का संकेत होता है। हालांकि छिपकली का जमीन पर रेंगना शुभ होता है। यह आपके जीवन में होनेवाले धनलाभ का संकेत होता है।

यदि घर की दीवारों पर छिपकली नीचे से ऊपर की तरफ चढ़ता हुआ दिखाई दे तो यह शुभ संकेत होता है। लेकिन यदि छिपकली ऊपर से नीचे की तरफ आ रही है तो यह अशुभ संकेत होता है। इससे जीवन में किसी समस्या के आगमन का संकेत समझा जाता है।

पूजाघर में छिपकली होता है शुभ

पूजा घर में छिपकली का होना या दिखाई देना शुभ संकेत होता है। यदि पूजाघर में छिपकली है तो इसका मतलब है कि आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। यह भी पढ़ें- सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना चाहिए, जानें। पूजाघर में छिपकली दिखने पर माना जाता है कि आपके घर में धन की कमी नहीं रहती है। आपके जीवन में हमेशा धन प्राप्ति का योग बनता रहता है।

छिपकली का मिलन देखना

कई बार घर में हमें दो छिपकलियां दिखती है। छिपकली का मिलन दिखना एक शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा दृष्य दिखने का मतलब है कि घर में पति-पत्नी के बीच हमेशा प्रेम बना रहने वाला है। इसके साथ ही आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से हो सकती है।

सिर पर छिपकली गिरना

कई बार घर में हमारे सिर के ऊपर भी छिपकली गिर जाती है। शकुन शास्त्र के अनुसार, ऐसा माना जाता है कि सिर पर छिपकली का गिरना अशुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि उस व्यक्ति को मृत्यु तुल्य बीमारी हो सकती है या जल्द ही उसकी मृत्यु निकट है।

छाती पर छिपकली गिरना

अगर किसी पुरुष के दाएं छाती पर छिपकली गिरती है तो यह एक शुभ संकेत होता है। ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति के जीवन में ढेरों खुशियाँ आने वाली है। यदि बाएं छाती पर गिरने तो अशुभ होता है। इसका मतलब होता है कि घर में कोई विवाद या क्लेश होने वाला है। पढ़ें- शनिवार को लोहा खरीदना होता है बहुत ही अशुभ, जानें कब होता है शुभ