सोमवार को क्या खरीदना चाहिए? इन चीजों को खरीदने से घर में आती है अशुभता

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ यानी शिव शंभू को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। कुंवारी कन्याओं के लिए इस दिन व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है।

0
1628
सोमवार को चावल खरीदना शुभ होता है अशुभ
सोमवार को चावल खरीदना शुभ होता है अशुभ

सोमवार को क्या खरीदना चाहिए? सोमवार को चावल खरीदना चाहिए या नहीं? सोमवार को सफेद वस्तुएं खरीदने से क्या होता है? हर काम को करने के लिए सही समय और सही दिन होता है। गलत दिन में गलत चीजों को खरीदने से घर में अशुभता आती है। सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग देवताओं को समर्पित है। सभी दिनों के अलग-अलग ग्रह भी माने जाते हैं। सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन होता है। इसलिए सोमवार को क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए इसका विशेष महत्व होता है।

भारतीय ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का महत्व बहुत अधिक बताया गया है। हर ग्रह की अपनी राशि होती है और उस राशि के जातक के जीवन में इन ग्रहों का प्रभाव होता है। कुछ विशेष चीजों की खरीदारी विशेष दिन पर करने के लिए मना किया जाता है। ऐसा करने से घर में अशुभ प्रभाव पड़ता है और व्यक्ति का जीवन कष्टों से भर जाता है।

सोमवार को क्या खरीदना चाहिए?

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ यानी शिव शंभू को समर्पित है। इस दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। कुंवारी कन्याओं के लिए इस दिन व्रत रखना बहुत ही शुभ माना जाता है। कन्याओं को अच्छे वर की प्राप्ति के लिए इस दिन व्रत रखने की सलाह दी जाती है। सोमवार का दिन चंद्रमा को ही समर्पित है। इस दिन शुभ रंग का प्रयोग शुभ माना जाता है।

सोमवार को यह चीजें खरीदना होता है शुभ

सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं की खरीदारी शुभ माना गया है। सोमवार को चावल खरीदना शुभ माना जाता है। सोमवार के दिन दूध से बनी हुई वस्तुएं या डेयरी प्रोडक्ट इत्यादि सफेद वस्तुएं खरीदनी चाहिए। सोमवार के दिन एक्वेरियम खरीदने से ग्रहों का दोष दूर होता है। सोमवार को चावल खरीदना या सफेद वस्तुओं की खरीदारी करने से बहुत ही अच्छा प्रभाव पड़ता है, ऐसा माना जाता है।

सोमवार को क्या ना खरीदें

इसके अलावा सोमवार के दिन कुछ चीजों को खरीदने से मना भी किया जाता है। कई बार कुछ ऐसी वस्तुएं खरीद लेते हैं हम लोग जो हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालता है। सोमवार को अनाज, कला से संबंधित वस्तुएं, कॉपी-किताब, खेल का समान, गाड़ी, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट इत्यादि नहीं खरीदना चाहिए। सोमवार को इन चीजों को खरीदना अशुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- शनिवार के दिन इन 10 चीजों को ना लाएं अपने घर, वरना हो जाएंगे कंगाल