सपने में जलता घर दिखे तो घबराएं नहीं, ऐसा सपना होता है शुभ

0
3507
सपने में जलता घर देखना
सपने में जलता घर देखना

सपने में जलता घर देखना: स्वपन्न शास्त्र में कहा गया है कि कोई भी सपना व्यक्ति के जीवन से जुड़ा होता है। सभी सपनों का मतलब भी खास होता है। कुछ सपने अच्छे होते हैं तो वहीं कुछ डरावने भी सपने लोग देखते हैं। लेकिन कई डरावने सपने भी शुभ होते हैं और इसके अच्छे परिणाम सामने आते हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसे सपनों के बारे में जो शुभ होते हैं और आपका जीवन बदल सकते हैं।

सपने में जलता घर देखना

सपने में जलता हुआ घर दिखे तो यह सपना शुभ होता है। ऐसा आने पर घबराएं नहीं। ऐसे सपने दिखने का मतलब है कि जल्द ही आपको संतान की प्राप्ति होने वाली है। यदि किसी अविवाहित लड़का या लड़की को यह सपना दिखे तो इसका मतलब है कि उसका विवाह अपने मनपसंद जीवनसाथी से जल्द ही होने वाला है। इसलिए सपने में जलता घर दिखना शुभ माना जाता है।

सपने में मृत सांप देखना

सपने में मृत सांप देखना भी शुभ सपना होता है। हालांकि सांप भले ही सपने में ही क्यों ना दिखे। लोग इसके अहसास भर से ही डर जाते हैं। लेकिन सपने में सांप दिखना एक शुभ संकेत होता है। यदि आपको सपने में मृत सांप दिखता है तो यह संकेत होता है कि आपके ऊपर जो राहु का प्रभाव था, वह अब खत्म हो चुका है। अब आपका आने वाला समय सुखद और खुशियों से भरा रहने वाला है।

सपने में खुद को मरते देखना

सपने में यदि आप खुद का जीवन समाप्त करते हुए देखते हैं तो यह संकेत होता है कि आपकी आयु में कुछ और साल की बढ़ोतरी हो गई है। ऐसे सपने को दीर्घायु होने का सूचक माना जाता है। इसके अलावा सपने में खुद की मृत्यु देखना भी शुभ सपना माना जाता है। इसका मतलब भी यह होता है कि आपकी आयु में वृद्धि होने वाली है। पढ़ें – सपने में यदि दिख जाए यह 10 चीज तो हो जाएं खुश, मिलने वाला है अपार धन

सपने में सुनसान जगह देखना

यदि आप सपने में कब्रिस्तान या श्मशान या फिर कोई सुनसान जगह देखते हैं तो डरने की जरूरत नहीं है। यह सपना एक शुभ सपना माना जाता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आने वाला समय आपके लिए अच्छा होने वाला है। यह सपना निकट भविष्य में आपके जीवन में होने वाले तरक्की और विकास को लेकर संकेत करता है।