सपने में शिवलिंग देखना- क्या मिलेगी आपको मुक्ति, जानें संकेत

0
1014
सपने में शिवलिंग देखना
सपने में शिवलिंग देखना

सपने में शिवलिंग देखना अत्यंत ही शुभ माना जाता है। सपने में हमें कुछ भी दिख सकता है। हर सपने का कोई न कोई मतलब जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि कई स्वप्न आपको कुछ खास संकेत भी देते हैं। हमारे वास्तविक जीवन में कुछ सपनों का प्रभाव भी पड़ता है, ऐसा स्वप्न शास्त्र कहता है।

आज के समय में भले मनुष्य विज्ञान की दुनिया में रहने लगा है और इन बातों पर विश्वास नहीं करता है लेकिन स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपने में भविष्य में होने वाली घटनाओं का संकेत होता है। हालांकि जरूरी नहीं हर सपना सच हो और सभी का फल शुभ हो। कई सपनों का मतलब और फल आपके लिए अशुभ भी हो सकता है।

सपने में कई बार हम भगवान, देवी-देवता इत्यादि को देखते हैं। कई बार सपने में हमारे ईष्टदेव, कुलदेवी या कुलदेवता भी आते हैं। इसकी प्रकार सपने में भगवान शिव या शिव से जुड़ी हुई वस्तु दिखाई दे तो इसका एक खास संकेत होता है। सपने में शिवलिंग देखना भी किसी शुभ संकेत की ओर संकेत करता है। पढ़ें – सपने में नदी देखना, जानें क्या होता है सपने में नदी देखने का मतलब

सपने में शिवलिंग देखना

यदि किसी व्यक्ति को सपने में शिवलिंग दिखाई देता है तो यह सपना बहुत शुभ माना जाता है। इस सपने में अर्थ होता है कि वह व्यक्ति अपने पूर्व जन्म में शिव भक्त था। यह सपना व्यक्ति के पूर्वजन्म के बारे में संकेत करता है। व्यक्ति ने अपने कर्मों के हिसाब से सुख-दुख पा लिए हैं।

सपने में शिवजी को देखने का अर्थ है कि अब जीवन से समस्याओं का अंत होने वाला है। जीवन में तरक्की का मार्ग खुलने वाला है। व्यक्तिगत जीवन और परिवार में खुशियाँ आने वाली है। घर-परिवार और घर के सदस्यों के बीच प्रेम और संपन्नता आने वाली है।

इसी प्रकार सपने में कृष्ण को देखना भी शुभ होता है। यह सपना इस बात का संकेत होता है कि आपको प्रेम संबंधों में सफलता मिलने वाली है। आपके जीवन में प्रेम बढ़ने वाला है। आपका प्रेमी या प्रेमिका आपके बहुत प्यार करने वाला है।