घर में किन पौधे को नहीं लगाना चाहिए, कौन सा पौधा होता है अशुभ

0
951
घर में पौधे लगाना
घर में पौधे लगाना

घर में पौधे लगाना सभी का शौक होता है। हम जब भी घर बनाते हैं तो इस बात की कामना हमारे मन में होती है कि हमारे घर में हमेशा सुख शांति बनी रहे। लोग अपने घरों को सजाने के लिए कई प्रकार के पेड़ पौधे भी लगाते हैं। घर में हरे भरे पेड़ होने से मन को शांति मिलती है। लेकिन कुछ ऐसे पेड़ पौधे भी होते हैं जिसे घर में लगाने से मना किया जाता है। घर में ऐसे पेड़ पौधे को लगाने से नकारात्मकता आती है। वास्तु शास्त्र में इन पेड़ पौधों को लगाने को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं।

ऐसा होता है कि कुछ लोग घर में पेड़ पौधे लगाने के चक्कर में कुछ ऐसे पेड़ पौधे भी लगा देते हैं जो घर में सकारात्मकता लाने के बजाय परेशानी का सबब बन जाते हैं। इन पेड़ पौधों को घर में लगाने से उस व्यक्ति के जीवन में और घर के अन्य सदस्यों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इसलिए घर में पेड़ पौधे लगाने पर इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वहीं पेड़ पौधे घर में लगाएं जो शुभ बताए गए हैं। पढ़ें – घर में बिल्ली पालना शुभ होता है या अशुभ, क्या पड़ता है प्रभाव

कौन से पौधे नहीं लगाने चाहिए

घर में किन किन पौधों को नहीं लगाना चाहिए इसके बारे में जानने से पहले आइए जानते हैं कि घर के ठीक सामने पौधे लगाने से क्या होता है? माना जाता है कि घर के बीचो बीच कोई भी पौधा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में रहने वाले व्यक्ति पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। घर में कभी भी आम, जामुन, बेर, बबूल, पीपल, केला, महुआ इत्यादि ऐसे पौधे को नहीं लगाना चाहिए।

कांटे वाले पौधे

घर में कभी भी कांटे वाले पौधे नहीं लगाना चाहिए। कांटा युक्त पौधा लगाने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है और परिवार और व्यक्ति के जीवन में कई परेशानियां आती रहती है। व्यक्ति के जीवन में प्रगति के मार्ग रुक जाते हैं। कई लोगों को गुलाब लगाने का शौक होता है। यदि आप गुलाब का पौधा घर में लगाना है तो उसे आंगन में नहीं लगाए। गुलाब का पौधा घर की छत पर गमले में लगा सकते हैं।

बरगद और पीपल का पेड़

घर में कभी भी बरगदिया पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। हालांकि हिंदू धर्म में बरगद और पीपल के पेड़ को बहुत ही पवित्र माना गया है लेकिन यह पेड़ घर में शुभ नहीं माने जाते हैं। इन पेड़ों को मंदिर में ही शुभ माना जाता है इसलिए बरगद और पीपल के पेड़ को हमेशा मंदिर में ही लगाना चाहिए। पढ़ें – पूजा घर में किस तरह की मूर्तियाँ होती हैं शुभ, जानें कौन सी मूर्ति रखनी चाहिए?

दूधिया पेड़-पौधे

अपने घर में कभी भी दूधिया पेड़ पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। दूधिया पेड़ पौधों से मतलब है कि ऐसा पौधा जिसको काटने के बाद दूध निकलता हो। घर के आंगन में ऐसा पौधा लगाने से परिवार में इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। घर के किसी ना किसी सदस्य की तबीयत हमेशा खराब रहती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पौधों को कभी भी घर में नहीं लगाना चाहिए।