घर में बिल्ली आना किस बात का संकेत होता है? जानें शुभ अशुभ संकेत

बिल्ली को देवी लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी की सवारी बताया गया है। अलक्ष्मी को दरिद्रता की देवी माना गया है। कहा जाता है कि जहां दरिद्रता होती है वहां इन का वास होता है। शास्त्रों में राहु ग्रह को अलक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।

0
10174
घर में बिल्ली आना
घर में बिल्ली आना शुभ या अशुभ, जानें मतलब

हिंदू धर्म में जानवरों की सेवा को उत्तम सेवा माना गया है। घर में बिल्ली आना, गाय आना इत्यादि को लेकर बहुत सारी मान्यताएं हैं। कई धार्मिक कहानियों में जानवरों और पशुओं का उल्लेख मिलता है। कुछ पशुओं और जानवरों को हिंदू देवी-देवताओं का सवारी भी माना गया है। इन जानवरों से जुड़े कोई शुभ और अशुभ बातें प्रचलित हैं। खासकर बिल्ली को लेकर कई प्रकार के मिथक और अंधविश्वास प्रचलित हैं। घर में बिल्ली आना और उससे होने वाली घटनाओं को लेकर लोगों के मन में कई प्रकार का सवाल होता है। आइए जानते हैं घर में बिल्ली का आना शुभ होता है या अशुभ?

घर में बिल्ली आना शुभ या अशुभ

कोई व्यक्ति बिल्ली को शुभ मानता है तो कोई बिल्ली को अशुभ मानता है। ज्योतिषशास्त्र के मुताबिक, बिल्लियां कई प्रकार की घटनाओं का पूर्व संकेत देती है। इन्हें कई महत्वपूर्ण चीजों का प्रतीक भी माना जाता है। कई बार बिल्लियों को पितरों से जोड़कर भी देखा जाता है। वास्तु शास्त्र के मुताबिक, बिल्ली को नकारात्मक शक्ति का स्रोत और प्रतीक माना गया है। वास्तु शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र में बिल्ली से जुड़ी हुई कई शुभ-अशुभ बातें बताई गई हैं। आइए जानते हैं-

नारद पुराण के अनुसार, घर में बिल्ली का बार-बार आना शुभ नहीं माना जाता है। हालांकि भारत में ही एक जगह है जहां पर बिल्ली को शुभ माना गया है। यहां बिल्लियों को बुरी शक्तियों से व्यक्ति की रक्षा करने वाली बताया गया है। कर्नाटक के मांड्या जिले से 30 किलोमीटर दूर बेक्का लेले गांव में बिल्ली का एक मंदिर बना हुआ है। यहां पर लोगों का मानना है कि बिल्ली देवी मंगम्मा का अवतार है। यहां पर हजार बरसों से पहले से बिल्ली की पूजा होती आ रही है। पढ़ें- घर में गाय पालना होता है बहुत ही शुभ, सभी वास्तु दोष होते हैं दूर

दिल्ली से जुड़ी कई शुभ-अशुभ बातें

  1. बिल्ली को देवी लक्ष्मी की बहन अलक्ष्मी की सवारी बताया गया है। अलक्ष्मी को दरिद्रता की देवी माना गया है। कहा जाता है कि जहां दरिद्रता होती है वहां इन का वास होता है। शास्त्रों में राहु ग्रह को अलक्ष्मी का प्रतीक माना गया है।
  2. यदि किचन में बिल्ली दूध पी जाती है तो यह शुभ नहीं माना जाता है। शास्त्रों के मुताबिक बिल्ली यदि घर में रखा दूध पी जाती है तो या फिर उसमें अपना मुंह लगा देती है तो यह संकेत होता है कि आपके जीवन में धन हानि होने वाला है।
  3. आपके घर में बिल्ली यदि कहीं पर मल त्याग कर दे तो यह अशुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि उस घर में किसी प्रकार की कोई अनहोनी होने वाली है या फिर अनहोनी होने की संभावना हो सकती है।
  4. भारत के बाहर चीन और जापान में बिल्लियों को शुभ माना जाता है। यहां पर बिल्लियों को घर में रखना शुभ बताया गया है। माना जाता है कि सफेद बिल्ली को पालने से आर्थिक स्थितियों में सुधार होता है। फेंगशुई में लोग घरों में सफेद बिल्ली पालते हैं। वहां पर सफेद बिल्ली को शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें- घर में बिल्ली पालना शुभ होता है या अशुभ, क्या पड़ता है प्रभाव

बिल्ली का रास्ता काटना

बिल्ली का रास्ता काटना लोग अशुभ मानते हैं। ऐसा माना जाता है कि यदि बिल्ली रास्ता काट दे तो उस रास्ते से व्यक्ति को नहीं जाना चाहिए। लेकिन बता दें कि बिल्ली यदि बाएं से दाएं ओर रास्ता काटती है तो यह अशुभ माना जाता है। यदि रास्ते में बिल्ली आपका रास्ता काटती है या फिर आपके पीछे से गुजर जाती है तो यह स्थितियां शुभ नहीं मानी जाती है।

घर में सफेद बिल्ली का आना

यदि आपके घर में बार-बार सफेद बिल्ली आ रही है तो यह बहुत ही शुभ प्रतीक है। हालांकि बिल्ली पूरी तरह से सफेद होना चाहिए। सफेद बिल्ली घर में आना इस बात का संकेत होता है कि आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त होने वाला है। सफेद बिल्ली के घर में आने से घर की सभी नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है। पढ़ें- Women in Dream: सपने में स्त्री को विभिन्न रूपों में देखने का क्या मतलब होता है

घर में काली बिल्ली आना

दूसरी तरफ शास्त्रों के अनुसार घर में काली बिल्ली का आना अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि काली बिल्ली के अंदर काली शक्तियां हो सकती हैं। काली बिल्ली को काली शक्तियों का प्रतीक भी माना जाता है। यदि काली बिल्ली आपका मार्ग काट दे तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि आपके साथ कोई अपशकुन होने वाला है। काली बिल्ली यदि आपसे टकरा जाए या फिर आप पर हमला कर दें तो यह इस बात का संकेत होता है कि व्यक्ति के जीवन में कोई संकट आने वाला है। घर में काली बिल्ली का होना घर में भूत-प्रेत होने का भी संकेत माना जाता है।

सपने में बिल्ली देखना

सपने में बिल्ली दिखना या बिल्ली को देखना शुभ नहीं माना गया है। यदि आपको सपने में बिल्ली दिखाई देती है तो यह संकेत होता है कि आपको निकट भविष्य में कोई नुकसान होने वाला है। आपके जीवन में धन-हानि हो सकती है। आपका खर्चा बढ़ सकता है। परिवार में कोई व्यक्ति बीमार हो सकता है या फिर उसका सेहत खराब हो सकता है। लेकिन यदि सपने में काली बिल्ली दिखाई देती है तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपको धन लाभ होने वाला है। लेकिन यदि वही बिल्ली आप पर सपने में हमला कर रही है तो यह शुभ नहीं होता है। सपने में यदि आप सफेद बिल्ली को देखते हैं तो यह संकेत होता है कि जल्द ही आपका बुरा समय खत्म होने वाला है।

सुबह सुबह बिल्ली को देखना

यदि किसी व्यक्ति को सुबह सुबह बिल्ली दिख जाती है तो यह संकेत होता है कि घर में कोई मेहमान आने वाला है। यह इस बात का भी संकेत होता है कि व्यक्ति किसी अपने पुराने मित्र से मिल सकता है। यदि कोई छात्र सुबह सुबह बिल्ली देखता है तो यह संकेत होता है तो उसे अपनी पढ़ाई में और किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता मिलने वाली है। पढ़ें- मंदिर में माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए, पूजा घर में कितनी फोटो रखनी चाहिए?

बिल्ली का बच्चा

घर में बिल्ली का बच्चा पैदा होना

घर में बिल्ली का बच्चा पैदा होना बहुत ही शुभ माना जाता है। यह इस बात का संकेत होता है कि जल्द में आपके घर में कोई शुभ कार्य होने वाला है या फिर आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आपके घर में बिल्ली ने बच्चा दिया है तो इस बात का ध्यान रखें कि बिल्ली के बच्चे को ना हाथ लगाएं और ना ही उन्हें किसी प्रकार का नुकसान पहुंचाएं।

घर में बिल्ली का रोना

घर में बिल्ली का रोना बहुत ही अशुभ माना गया है। यदि घर में या फिर घर के आसपास कोई बिल्ली बहुत समय से लगातार रो रही है क्या इस बात का संकेत होता है कि आपके किसी करीबी के जीवन पर संकट आने वाला है। यदि कोई शुभ कार्य के वक्त बिल्ली की रोती हुई आवाज सुनाई देती है तो यह संकेत होता है कि इससे आपको अशुभ फल प्राप्त होगा। पढ़ें- सपने में देवी मां को देखने का क्या अर्थ होता है? जानें शुभ होता है या अशुभ

घर में बिल्लियों का लड़ना

यदि आपके घर में बिल्ली आपस में लड़ रही हैं तो यह इस बात का संकेत होता है कि आपके घर में परिवार के सदस्यों के बीच कलह हो सकती है। घर का वातावरण लड़ाई झगड़ा का हो सकता है। परिवार के सदस्यों के बीच दूरियां बढ़ सकती हैं।

बिल्ली का घर में मरना

यदि बिल्ली घर में मर जाती है तो यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यदि कोई व्यक्ति की हत्या कर दे या फिर हत्या करने का प्रयास करें तो उसके साथ अशुभ जरूर होता है। पढ़ें- पूजा घर में किस तरह की मूर्तियाँ होती हैं शुभ, जानें कौन सी मूर्ति रखनी चाहिए?