शनिवार के दिन इन 10 चीजों को ना लाएं अपने घर, वरना हो जाएंगे कंगाल

शनिवार के दिन माचिस खरीदना या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन केरोसिन, इंधन और अन्य ज्वलनशील पदार्थ नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार के दिन यदि इन चीजों को घर में खरीद कर लाया जाता है तो इससे परिवार को कष्ट पहुंचता है।

0
908
शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए
शनिवार के दिन क्या नहीं खरीदना चाहिए

शनिवार के दिन क्या घर में नहीं लाना चाहिए? किसी भी वस्तु को खरीदना इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति की आवश्यकता क्या है? लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि बात किया जाए तो इसमें वस्तुओं की खरीद को लेकर कुछ नियम बताए गए हैं। शनिवार को क्या खरीदना चाहिए और क्या नहीं खरीदना चाहिए, इसको लेकर विस्तार से इस बारे में बात किया गया है। आइए जानते हैं वह कौन सी वस्तुएं हैं जिन्हें शनिवार के दिन अपने घर में नहीं लाना चाहिए। शनिवार के दिन इन 10 चीजों को घर में लाने से व्यक्ति कंगाल हो जाता है। यह भी पढ़ें- सपने में यदि दिख जाए यह 10 चीज तो हो जाएं खुश, मिलने वाला है अपार धन

लोहा या लोहे का बना समान

शनिवार के दिन लोहा या फिर लोहे से बनी हुई वस्तु घर में नहीं लाना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को इन वस्तुओं को घर में लाने से शनिदेव रुष्ट हो जाते हैं। इससे आपके जीवन में परेशानियां आने लगती है। लेकिन यदि आप शनिवार के दिन लोहा या फिर लोहे से बनी हुई कोई वस्तु दान करते हैं तो इससे शनिदेव के कोप दृष्टि कम होती है और आपका व्यापार भी अच्छा चलने लगता है। इसके अलावा शनिदेव की कुदृष्टि की वजह से होने वाली दुर्घटनाएं भी नहीं होती है। यह भी पढ़ें- सपने में देवी मां को देखने का क्या अर्थ होता है? जानें शुभ होता है या अशुभ

तेल खरीदना

लोहे के अलावा शनिवार को तेल भी नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि इस दिन आप तेल का दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार को सरसों तेल या किसी अन्य प्रकार के तेल खरीदने से या घर में उसे लाने से वह रोगकारी होता है। उस तेल को खाने से घर में रहने वाले सदस्य बीमार होने लगते हैं। यह भी पढ़ें- शनिवार को चांदी खरीदना शुभ होता है या अशुभ, जानें चांदी खरीदने का सही दिन

नमक खरीदना

शनिवार को नमक खरीदना भी अशुभ माना जाता है। यदि आपको नमक खरीदना हो तो शनिवार के दिन ना खरीदें। नमक को किसी और दिन खरीदना अच्छा होता है। माना जाता है कि शनिवार को नमक खरीदने से उस व्यक्ति पर और घर पर कर्ज बढ़ता है। यह भी पढ़ें- शनिवार को लोहा खरीदना होता है बहुत ही अशुभ, जानें कब होता है शुभ

स्याही खरीदना

शनिवार के दिन स्याही खरीदने से ही मना किया जाता है। विद्या एक ऐसी चीज है जिससे मनुष्य को यश और प्रसिद्धि मिलती है। इस विद्या को लोगों के सामने लाने का सबसे बड़ा काम करता है कलम। कलम में उपयुक्त होने वाले स्याही को शनिवार के दिन नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य अपयश का भागी बनता है। यदि आपको कलम दवात या फिर कागज खरीदना है तो इसे गुरुवार के दिन खरीदें। यह भी पढ़ें- मंदिर में घी गिरना क्यों माना जाता है अशुभ? जानें दुष्प्रभाव से कैसे बचें

चक्की खरीदना

शनिवार के दिन चक्की खरीदना अशुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को घर में चक्की लाने से परिवार के अंदर तनाव बढ़ता है और इसके आटे से बना हुआ रोटी व्यक्ति को रोगी बनाता है। यह भी पढ़ें- Women in Dream: सपने में स्त्री को विभिन्न रूपों में देखने का क्या मतलब होता है

झाड़ू खरीदना

शनिवार के दिन झाड़ू भी घर में नहीं लाना चाहिए। रोजाना घर में झाड़ू लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। लेकिन इसी झाड़ू को यदि कोई व्यक्ति शनिवार को खरीदता है तो यह झाड़ू घर में दरिद्रता लाता है। यह भी पढ़ें- सपने में पानी देखना क्या सच में देता है सफलता का संकेत? जानें मतलब

माचिस खरीदना

शनिवार के दिन माचिस खरीदना या कोई भी ज्वलनशील पदार्थ खरीदना शुभ नहीं माना जाता है। इस दिन केरोसिन, इंधन और अन्य ज्वलनशील पदार्थ नहीं खरीदना चाहिए। कहा जाता है कि शनिवार के दिन यदि इन चीजों को घर में खरीद कर लाया जाता है तो इससे परिवार को कष्ट पहुंचता है। परिवार के सदस्यों को कष्ट होने से अनावश्यक खर्चों में वृद्धि होती है। इससे घर की आर्थिक की स्थिति कमजोर होती है। यह भी पढ़ें- घर में सोफा की दिशा- इस दिशा में रखने से आती है सुख शांति, जानें शुभ दिशा

काला जूता खरीदना

काला रंग शनिदेव को अति प्रिय है। लेकिन शनिवार को काला जूता खरीदना अशुभ माना जाता है। माना जाता है कि शनिवार के दिन खरीदे गए जूते पहनने से प्रत्येक कार्य में असफलता मिलती है। भले ही शनिदेव को काला रंग पसंद हो लेकिन इस दिन काली वस्तुओं की खरीद शुभ नहीं होता है। यह भी पढ़ें- घर में गाय पालना होता है बहुत ही शुभ, सभी वास्तु दोष होते हैं दूर

काला तिल खरीदना

तिल का प्रयोग ज्यादातर सर्दियों में किया जाता है। तिल गर्म मिजाज का होता है। इसका प्रयोग करने से सर्दी में शरीर को गर्मी मिलती है। पूजा करने और हवन इत्यादि में भी तिल का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन शनिवार को काला तिल नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इस दिन काला तिल खरीदने से प्रत्येक कार्य में बाधा आती है। इसलिए यदि आप अपने कार्य क्षेत्र में और व्यापार में उन्नति चाहते हैं तो ऐसा करने से बचें। यह भी पढ़ें- स्नान कब करना चाहिए? घर में चाहते हैं सुख समृद्धि तो इस समय करें स्नान

कैंची खरीदना

नुकीली वस्तु या फिर कपड़े कागज इत्यादि को काटने वाली वस्तु शनिवार को नहीं खरीदना चाहिए। शनिवार को इन वस्तुओं को खरीदने से आपके रिश्तो में तनाव आ सकता है। इसलिए कैंची को शनिवार को छोड़कर किसी अन्य दिन खरीदें। यह भी पढ़ें- ऑफिस में मंदिर की दिशा किस तरफ होनी चाहिए, खुलते हैं तरक्की के मार्ग