सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना चाहिए, जानें

0
1390
सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना चाहिए
सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना चाहिए

सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना चाहिए? हिंदू धर्म में प्रत्येक कार्य के लिए दिन समय और मुहूर्त निर्धारित किया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि दिनों के अनुसार किए जाने वाले कार्य में शुभ परिणाम प्राप्त हो सके। सनातन धर्म में पूजा पाठ से लेकर सभी कार्यों के लिए समय और पद्धति का वर्णन किया गया है।

ज्योतिष के अनुसार, सप्ताह के 7 दिनों में हम जो भी खरीदते हैं उसमें ग्रहों और देवताओं का ख्याल रखना चाहिए। हमें इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि किस दिन क्या खरीदना है।

उदाहरण के लिए, शनिवार का दिन भगवान शनिदेव के लिए होता है। शनिवार के दिन लोहा और तेल खरीदने से मना किया जाता है। इसी तरह अन्य दिनों में भी कुछ खास वस्तुओं को खरीदने से मना किया जाता है। आइए जानते हैं कि सप्ताह के 7 दिनों में किस-किस दिन हमें क्या खरीदना चाहिए?

सप्ताह में किस दिन क्या खरीदना चाहिए

सोमवार का दिन

सोमवार का दिन चंद्र देव और भगवान शिव का दिन माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिन हमें सफेद वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। सोमवार के दिन आप चावल, सफेद मिठाई, दूध और दूध से बनी वस्तुओं को खरीद सकते हैं। सोमवार के दिन हमें इलेक्ट्रॉनिक और स्टेशनरी का सामान नहीं खरीदना चाहिए।

मंगलवार का दिन

मंगलवार का दिन मंगल ग्रह और भगवान शिव के रूद्र अवतार हनुमान जी का माना गया है। मंगलवार के दिन भूमि भवन को खरीदना और बेचना शुभ माना जाता है। दूसरी तरफ मंगलवार के दिन लकड़ी, चमड़े से बनी वस्तुओं और दूध से बनी चीजों को खरीदने से बचना चाहिए।

बुधवार का दिन

बुधवार ग्रहों के राजकुमार माने जाने वाले बुध देवता और भगवान गणेश जी का दिन है। पढ़ाई और लिखाई से संबंधित चीजों, खेल का सामान, हरी सब्जी और घर की सजावट वाली वस्तुओं को खरीदना चाहिए। बुधवार के दिन भूलकर भी किरोसिन तेल, चावल और नए बर्तन नहीं खरीदना चाहिए।

गुरुवार का दिन

गुरुवार को भगवान बृहस्पति का दिन माना जाता है। इस दिन कोई भी नई प्रॉपर्टी और इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित सामान खरीदना शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन किसी भी प्रकार की धारदार वस्तुओं को नहीं खरीदना चाहिए। इसके साथ-साथ आंखों से जुड़ी हुई चीजों को भी इस दिन खरीदने से बचना चाहिए।

शुक्रवार का दिन

शुक्रवार का दिन भगवान शुक्र और मां भगवती दुर्गा को समर्पित है। शुक्रवार के दिन श्रृंगार का सामान खरीदना चाहिए। इसके अलावा घर के डेकोरेशन से संबंधित चीजों को भी खरीद सकते हैं। हालांकि इस दिन पूजा-पाठ का समान, वाहन, भूमि-भवन इत्यादि खरीदने से बचना चाहिए।

शनिवार का दिन

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शनिवार के दिन लोहा, लोहे से बनी हुई चीजें, तेल, लकड़ी, नमक, झाड़ू, मसाले, चमड़े का सामान इत्यादि को नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा करने से घर में विपत्ति आने की संभावना होती है। हालांकि शनिवार के दिन आप पेड़-पौधे लगाने के लिए गमला आदि खरीद सकते हैं।

रविवार का दिन

रविवार का दिन भगवान भास्कर यानी सूर्य को समर्पित है। रविवार के दिन आंखों से जुड़ी हुई चीजें जैसे चश्मा, ग्लास इत्यादि खरीदना चाहिए। इस दिन भूलकर भी फर्नीचर, वाहन इत्यादि को नहीं खरीदना चाहिए।