दीपक जलाने के नियम का पालन करने से घर में वास्तु दोष होता है दूर

0
663
दीपक जलाने के नियम
दीपक जलाने के नियम क्या होते हैं?

दीपक जलाने के नियम का पालन अवश्य करना चाहिए। घर में हर रोज सुबह और शाम को दीपक जलाने से घर में सकारात्मकता का माहौल रहता है। यदि आप रोजाना विधिवत रूप से पूजा नहीं कर पाते हैं तो कम से कम सुबह शाम एक दीपक जरूर जलाएं। घर में घी या तेल का दीपक दोनों में से कोई भी जला सकते हैं। इससे घर का वास्तु दोष दूर होता है।

लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि घर में दीपक जलाने से पहले दीपक जलाने के नियम के बारे में जानना बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं दीपक जलाने के नियम क्या-क्या होते हैं? घर में नियमित रूप से दीपक जलाने से घर का वास्तुदोष दूर होता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।

घर में नियमित रूप से सुबह-शाम दीपक जलाने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है। दीपक से निकलने वाले धुएं घर के वातावरण में मौजूद हानिकारक कीटाणुओं को नष्ट कर देता है। पूजा के समय घर में दीपक जलाना चाहिए। शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर रोज दीपक जलाने से घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मक एनर्जी का प्रवेश नहीं हो पाता है। इससे घर में हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

पूजा में यदि आप घी का दीपक जला रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि घी का दीपक हमेशा भगवान की प्रतिमा के दाहिने हाथ तरफ होना चाहिए। तेल का दीपक भगवान के बाएं हाथ की तरफ जलाना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखें कि दीपक पूजा के समय बुझना नहीं चाहिए। पूजा के समय यदि दीपक बुझ जाता है तो पूजा का पूर्ण फल नहीं मिल पाता है।

घी के दीपक में हमेशा ही रुई के बत्ती का उपयोग करना चाहिए। इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि रुई सफेद हो। वहीं तेल का दीपक जलाने वक्त लाल धागे की बत्ती का उपयोग करना चाहिए। इस बात का भी खास ध्यान रखें कि कभी भी पूजा के समय खंडित दीपक का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

शास्त्रों में ऐसी मान्यता है कि दीपक जलाते समय मंत्र जाप करने से घर के सदस्यों पर सकारात्मक एनर्जी का प्रभाव रहता है और परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। दीपक जलाते समय हमेशा मंत्र का जाप करना चाहिए। दीपक जलाने का मंत्र का जाप करने से मन की शुद्धि होती है। दीपक जलाते समय इस मंत्र का जाप कर सकते हैं- शुभम करोति कल्याणं, आरोग्यं धन संपदाम्, शत्रु बुद्धि विनाशाय, दीपं ज्योति नमोस्तुते।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips: घर के मंदिर में इन चीजों को रखने से होती है माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा